16 Apr 2024, 15:40:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉलैंड के स्टार विंगर आर्जेन रॉबेन ने लिया संन्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:03AM | Updated Date: Jul 7 2019 2:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। हॉलैंड के स्टार विंगर 35 साल के आर्जेन रॉबेन ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है, जिसके साथ उनके दो दशकों के सुनहरे कॅरियर पर विराम लग गया है। अपने निजी बयान में रॉबने ने कहा कि वह बहुत मुश्किल से यह फैसला कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, निश्चित ही यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था। मैं अब खुद को रोकने जा रहा हूं, लेकिन यह करना सही है। रॉबेन ने जर्मन चैंपियन बायर्न म्युनिख की ओर से 10 वर्ष तक फुटबॉल खेला, उनका क्लब के साथ 30 जून को करार समाप्त हो गया है। रॉबेन के फुटबॉल कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2000 में एफसी ग्रोनिनगेन की ओर से हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »