28 Mar 2024, 15:56:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हॉकी जूनियर महिला शिविर के लिए 33 खिलाड़ी घोषित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 2:01AM | Updated Date: Jul 7 2019 2:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर में होने वाले जूनियर महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। चार सप्ताह तक चलने वाला यह शिविर 8 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगा। शिविर के लिए चुने खिलाड़ी कोच बलजीत सिंह सैनी को रिपोर्ट करेंगे। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने हाल ही में आयरलैंड में चार देशों के केंटोर फिट्जगेराल्ड अंडर-21 टूर्नामेंट जीता था जहां भारतीय टीम ने मेजबान आयरलैंड, कनाडा और स्कॉटलैंड को पराजित किया था। कोच सैनी ने कहा कि आयरलैंड-बेलारूस के दौरे ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जूनियर टीम बनने के मकसद को बल दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »