28 Mar 2024, 16:32:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला हॉकी टीम आयरलैंड से हारीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 6:16PM | Updated Date: May 29 2019 6:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डबलिन। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम के आयरलैंड दौरे की शुरूआत निराशाजनक हार के साथ हुयी और उसे पहले मैच में आयरलैंड की सीनियर महिला टीम ने 4-1 से हरा दिया। इस मैच में भारत का एकमात्र गोल शर्मिला देवी ने किया।
 
आयरलैंड ने सातवें मिनट में बढ़त बनाई और भारत ने तीसरे क्वार्टर में शर्मिला देवी के गोल से बराबरी हासिल की। लेकिन सारा हॉकशा ने तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर आयरलैंड को आगे कर दिया। आयरलैंड ने आखिरी क्वार्टर में दो गोल दागते हुये मैच 4-1 से जीत लिया। भारत का अगला मुकाबला कनाडा की जूनियर महिला टीम से होगा। इसके बाद भारतीय टीम 31 मई से 4 जून तक चार देशों के अंडर-21 टूर्नामेंट में खेलेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »