16 Apr 2024, 18:54:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजलान शाह कप : भारत ने पोलैंड को 10-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2019 4:54PM | Updated Date: Mar 29 2019 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इपोह। वरूण कुमार और मनदीप सिंह के 2-2 गोलों की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने पोलैंड को शुक्रवार को 10-0 से रौंदकर 28वें सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में अपना अपराजेय अभियान बरकरार रखा। भारतीय टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी और उसने आखिरी राउंड रॉबिन लीग मैच में पोलैंड को धो डाला। मनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम का शनिवार को फाइनल में दक्षिण कोरिया से मुकाबला होगा। भारत इस टूर्नामेंट में नौ साल बाद खिताब की तलाश में है। भारत ने आखिरी बार यहां 2010 में खिताब जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »