24 Apr 2024, 16:02:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

हानिकारक है न्यूजपेपर पर रखकर खाना खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 2:32PM | Updated Date: Nov 21 2018 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्ट्रीट फूड खाना हर किसी पसंद होता है। बाहर का आलू चाट, भल्ले पापड़ी, गोल गप्पे, मोमोज समोसा, आदि। सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। स्ट्रीट फूड तो हर कोई पसंद करता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके साइड इफेक्ट आपको कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन एक वस्तु जो हर बार भूल जाते हैं वो है 'न्यूजपेपर'। वही न्यूज पेपर जिसमें लपेट कर कभी आपको आलू चाट दिया जाता है तो कभी पकोड़े।

खाने को रखने के लिए न्यूजपेपर का प्रयोग कुछ लोग घर पर भी करते हैं। आपको शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि जाने-अंजाने में आप किस बीमारी को बुलावा दे रहे हैं। न्यूज पेपर पर किसी भी तली वस्तु को रखने से उसका केमिकल खाने में चला जाता है। जिससे आप कई बीमारियों को अपने लिए आमंत्रित करते हो। अगर आप इसी तरह फ्राइड चीजों को लपेटने के लिए न्यूजपेपर का प्रयोग करते रहे तो आपको यह नुकसान हो सकते हैं।

 
कैंसर : न्यूजपेपर में जिस इंक का प्रयोग होता है वह बहुत ज्यादा नुकसानदायक होती है। यह इंक सरलता से खाने में मिल जाती है। लगातार इस तरह से खाने से आगे चलकर आपको कैंसर का खतरा भी हो सकता है।

फेफड़ों व गुर्दों पर प्रभाव : न्यूजपेपर में ग्रेफाइट होता है व अगर उसे खा लिया जाए तो आपका बॉडी टॉक्सिन्स को निकालने में असक्षम होता है। ग्रेफाइट के लगातार इकट्ठा होने से यह आपके फेफड़ों व गुर्दों को प्रभावित करता है।

हार्मोंस भी होते हैं प्रभावित : न्यूजपेपर में मौजूद केमिकल आपके हारमोंस पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं। इसके लगातार प्रयोग से आपको हारमोनल इंबेलेंस व पाचन प्रक्रिया में दिक्कतें आ सकती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »