29 Mar 2024, 16:01:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

लाल मिर्च खाने के ये नुकसान नहीं जानते होंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2018 10:50AM | Updated Date: Nov 19 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाल मिर्च का पाउडर खाने से बेशक आपका मुंह बुरी तरह जल जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं लाल मिर्च से कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्थ प्रॉब्लम्स के बारे में पूरी तरह बताने जा रहे हैं। 

लाल मिर्च खाने से मुंह संबंधी कई गंभीर प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। ये मुंह का स्वाद तक खराब कर सकती है।लाल मिर्च खाने से ना सिर्फ हार्टबर्न होता है बल्कि एसिडिटी भी बहुत बढ़ती है। यहां तक की पेट में जलन भी बढ़ जाती है।

लाल मिर्च खाने से मितली तक भी हो सकती है। बहुत अधिक मिर्च खाने से डायरिया भी हो सकता है। बहुत ज्यादा लाल मिर्च खाने से अस्थमा का अटैक भी पड़ सकता है। अगर आपको श्वसन संबंधी कोई समस्या है तो लाल मिर्च से अवश्य दूर रहे।लाल मिर्च खाने से बेशक पेप्टिक अल्सर और गैस्ट्रिक नहीं होता लेकिन बहुत अधिक मात्रा में मिर्च खाने से इन दोनों बीमारियों के होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

लाल मिर्च का बहुत अधिक सेवन टिश्यूज में सूजन भी ला सकता है।एक रिसर्च में तो ये भी साबित हो चुका है कि तीन पाउंड मिर्च पाउडर को एक साथ खाया जाए तो मौत तक भी हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान बहुत अधिक लाल मिर्च खाने से बच्चे का समय से पूर्व जन्म होने का खतरा बना रहता है।खाना बनाने के दौरान अगर मिर्च आंख में चली जाए तो इससे काफी दर्दनाक भी होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »