29 Mar 2024, 18:10:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

जनिये,नीम का तेल कई प्रकार की बीमारियो के लिए होता है,लाभदायक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 10:16AM | Updated Date: Jul 31 2019 10:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। नीम की पत्तियां बहुत सी बीमारियों से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होती है। ये शरीर के लिए बहुत लाभदायक होती है| स्किन और बालो को शाइनी बनाने में भी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। एंटीवायरल, एलर्जेसिक और फंगसरोधी तत्वों से भरपूर नीम एक दवाई के रूप में काम करती है। 
जैसे-
1-कान दर्द में असरदार- नीम का तेल कान दर्द की समस्या से राहत दिलाने में काफी लाभदाई होता है। कुछ लोगो को कान से वैक्स बहने की समस्या होती है, उन लोगों को नीम के तेल का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से यह समस्या जल्द दूर हो जाएगी।
 
2-दांत दर्द से दिलाए आराम- अगर आप दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे है नीम की दातुन करना बहुत फायदेमंद होगा। दांतो के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए बहुत बार भिन्न तरह के महंगे टूथपेस्ट प्रयोग में ले लेते हैं जो असरदार साबित नहीं होता। ऐसे में नीम के दातुन का इस्तेमाल किया जाए तो बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा नीम की दातुन पायरिया की बीमारी को भी दूर करने में फायदेमंद होती है।
 
3-बालों के लिए है लाभकारी- नीम के तेल को बालो में लगाने से बाल घने व शाइनी होने लगते है। यह बालो में एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है। इसको लगाने के लिए आपको नीम की पत्तियों को पानी में उबालना होगा। फिर उस पानी से अपने बालो को धोना होगा। ऐसा करने से आपके बालो की रूसी और फंगस की समस्याएं से छुटकारा मिल जाएगा।
 
4- फोड़े-फुंसी की समस्या को करें दूर- रक्त साफ न होने की वजह से अकसर शरीर में फोड़े होने लगते है। इससे बचने के लिए आपको नीम की पत्ती को पीसकर फोड़े वाली जगह पर लगाना होगा। ऐसा करने से आपके फोड़े फुंसी झट से गायब हो जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »