29 Mar 2024, 15:22:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

कई खतरनाक बिमारियो से बचने के लिए करे लहसुन का प्रयोग, जाने!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 9:39AM | Updated Date: Jul 31 2019 9:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। लहसुन एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। आयुर्वेद में लहसुन को जवान बनाए रखने वाली औषधि माना गया है। साथ ही,आज हम आपको बताने जा रहे हैं लहसुन खाने से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे मे जिसे सुनकर हो जायेगे आप हेरान।

कई खतरनाक बिमारियो जेसे- 
 
1- श्वसन तंत्र को मजबूत बनाएं- लहसुन श्वसन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह अस्थमा, निमोनिया, ज़ुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।
 
2- भूख बढाए- यह डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है और भूख भी बढ़ाता है। जब भी आपको घबराहट होती है तो पेट में एसिड बनता है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है।
 
3- डायरिया दूर करे- पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया आदि के उपचार में भी लहसुन रामबाण का काम करता है। कुछ लोग तो यह दावा भी करते हैं कि लहसुन तंत्रिकाओं से संबंधित बीमारियों को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है, लेकिन केवल तभी जब इसे खाली पेट खाया जाए।
 
4- हाई बीपी से बचाए- कई लोगों का मानना है कि लहसुन खाने से हाइपरटेंशन के लक्षणों से आराम मिलता है। यह न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है, बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। साथ ही, लीवर और मूत्राशय को भी सुचारू रूप से काम करने में सहायक होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »