19 Apr 2024, 11:38:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

आखिर क्‍या है इंपोटैंस की समस्‍या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 1:43AM | Updated Date: Jul 16 2019 1:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यह बीमारी अधिक उम्र के पुरुष में ही हो, बल्कि कुछ नौजवान भी इस के शिकार हो जाते हैं। चिकित्सा की भाषा में नपुंसकता यानी इंपोटैंस उस स्थिति को कहते हैं जिस में व्यक्ति मानसिक या शारीरिक रूप से यौन क्रिया का आनंद नहीं ले पाता है। जब शुक्राणु अंडे की कोशिका को उर्वरक करने में असमर्थ होते हैं तो इसे नपुंसकता कहा जाता है। पुरुष प्रजनन स्खलन के बाद उत्पादित वीर्य की मात्रा और गुणवत्ता पर निर्भर करता है। पुरुषों में नपुंसकता की दो स्थिति हो सकती है या तो उनके वीर्य में पर्याप्‍त शुक्राणु नहीं बन पाते हैं या फिर एक भी शुक्राणु अंडे तक पहुंच पाने में असमर्थ होता है। इन दोनों ही परिस्थितियों में प्रजनन नहीं हो पाता है।
 
उपाय
कद्दूकस किए हुए नारियल में 4-5 चम्मच बरगद का दूध व 2 चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।  इस नुस्ख़े का
एक-डेढ़ महीने तक सेवन करें।  ध्यान रहे, इस दौरान सेक्सुअल रिलेशन न रखें। 
एक ग्लास दूध में 2 छुहारे डालकर पकाएं।  थोड़ा-सा केसर भी डाल दें।  जब दूध आधा रह जाए, तो आंच पर से उतार लें।  ठंडा होने पर छुहारे को चबा-चबाकर खाएं और ऊपर से वही दूध पीएं।  पानी बिल्कुल न पीएं।  इसे रात को सोने से पहले लें। 
300 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल, 150 ग्राम नारियल का पानी, 150 ग्राम गाय का घी व 300 ग्राम शक्कर- सब को मिलाकर धीमी आंच पर रखकर पाक तैयार करें।  फिर 5-5 ग्राम दालचीनी, तमालपत्र, इलायची, जायफल, जावित्री, कालीमिर्च, सोंठ, जीरा, वायविडंग व सौंफ- सभी का चूर्ण उसमें मिलाकर पाक तैयार कर लें।  ठंडा होने पर ढंक दें।  इस पाक को 10 ग्राम की मात्रा में हर रोज़ खाकर ऊपर से दूध पीएं
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »