19 Apr 2024, 22:00:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

ऐसे करें मुंह के छाले को चुटकियों में दूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2019 1:05PM | Updated Date: Jul 6 2019 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर में प्रसाद के तौर पर, कई बार खाने के बाद मिश्री खूब खाई होगी। कई लोग खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना पसंद करता है। मिश्री अपने स्वाद के लिए जितनी जानी जाती है उससे ज्यादा इसके कई सारे फायदे हैं। ये स्‍वाद में मीठा होने के साथ इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है। गला खराब होने पर मिश्री को पानी में मिलाकर पीने से ये खराश दूर करने के साथ पाचन तंत्र को भी दुरस्‍त रखता है।
 
आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। झट दूर होंगे छाले।मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करने से डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर होता है। इसमें डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिससे खाना जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन जरूर करें।
 
कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। मिश्री से तुंरत ही नाक से खून आना बंद हो जाता है। मिश्री की तासीर ठंडी होती है और नकसीर की समस्‍या शरीर में अधिक गर्मी होने की वजह से होता है। सर्दी के मौसम में व्यक्ति को कई बीमारियों का खतरा रहता है, जिसमें खांसी, जुकाम सबसे आम हैं।
 
ठंड में अक्सर लोगों को खांसी- जुकाम की समस्या सताती है। ऐसे में मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट बना लें और रात के समय इसका सेवन करें। इसके अलावा मिश्री और काली मिर्च के पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करने से भी खांसी में आराम मिलता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »