29 Mar 2024, 11:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नहीं चाहते बुढ़ापा तो करिए हिम्मत और पी लीजिए ये जूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 2:27AM | Updated Date: Jun 27 2019 2:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जूस का सेवन करना मानव शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। जूस जहां पाचक का काम करता है वहीं बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। अगर हम नीम के जूस की बात करें तो ये जितना कड़वा होता है इसके फायदे भी उतने ही ज्यादा हैं। नीम का जूस शरीर में मौजूद अशुद्धियों को दूर कर ब्लड को साफ़ करता है। इसके सेवन से चेहरे में झाइयों की समस्या नहीं होती है। लिहाजा चेहरे पर बुढ़ापे के लक्षण नहीं दिखाई देते हैं। नीम का जूस एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर होता है। आज हम आपको नीम के जूस के फायदे बताने जा रहे हैं:

1. नीम का जूस खून की आशुद्धियों को दूर कर खून को शुद्ध करता है। जिससे कि शरीर में संक्रमण से होने वाली बीमारियों से रक्षा होती है ।

2. नीम के जूस में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। ये शरीर की कमजोरी को दूर कर हड्डियों को मजबूत और शक्तिशाली बनाने में मददगार हैं।

3. नीम में एंटी बैक्टिरियल गुण होते हैं। इस वजह से नीम का जूस त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए काफी कारगर होता है । इससे त्वचा में मुंहासे की समस्या नहीं होती है। इसके सेवन से चेहरे पर चमक बरक़रार रहती है। इसे पीने से चेहरे से चिकन पॉक्स के धब्बे भी खत्म हो जाते हैं।

4. डायबिटीज के रोगियों के लिए नीम का जूस बहुत ही फायदेमंद है। रोजाना नीम का जूस पीने से डायबिटीज काफी हद तक कंट्रोल हो जाता है ।

5. नीम का जूस हेपेटाइटिस (पीलिया) जैसे रोगों में भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »