28 Mar 2024, 20:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

वजन बढ़ाने के लिए रोज खायें यह चीजें मिलेगा लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2019 12:24AM | Updated Date: Jun 10 2019 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दही- दही में कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर के प्रतिरोधी क्षमता बढाने वाले बैकटिरिया में वृद्धि होती है। इसका सेवन रोज करने से शरीर को कैल्शियम मिलता है जिससे हडिडयां मजबूत होती हैं और कैल्शियम की कमी से होने वाली कई बीमारियों से राहत मिलती है।

केला- वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है केला खाना। रोजाना केले का सेवन करेंगे तो वजन जरूर बढ़ेगा। केले में भरपूरमात्रा में कैलोरी होती हैं जो शरीर को ना सिर्फ एनर्जी देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मदद करती है। केला आप दूधके साथ भी खा सकते हैं, इसके अलावा केले का शेक बनाकर भी आप ले सकते हैं।
आलू- आलू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। अगर आपको भी अपना वजन बढ़ाना है तो आलू को बेक कर के खाएं। ऐसा करने से आपका वजन जल्दी बढ़ जाएगा।
बादाम- बादाम भी काफी हद तक वजन बढ़ाने में कारगर है। इसके लिए 3-4 बादाम रातभर पानी में भिगोकर रख दें और अगले दिन पीसकर दूध में घोलकर पी लें। एक महीने तक रोजाना ऐसा करें, असर दिखेगा।
अश्वगंधा- जो लोग अश्वगंधा के द्वारा अपना वजन बढ़ाने की सोच रहे है उन्हें अश्वगंधा को दूध के साथ लेना चाहिए, साथ ही साथ ज्यादा खाना पीना चाहिये। यह आपकी भूख बढ़ाएगा, आपके होर्मोनेस को संतुलन में रखेगा, आपके हाजमे को ठीक रखेगा, सही मेटाबोलिज्म भोजन को उर्जा में बदलने में मदद करेगा। ये आपके वजन बढ़ाने में सहायता करेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »