29 Mar 2024, 17:12:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

वर्किंग हो या हाउसवाइस ऐसी होना चाहिए आपकी डाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2019 1:20AM | Updated Date: Apr 28 2019 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिनभर काम के चक्कर में महिलाएं अक्सर अपनी सेहत को अनदेखा कर देती हैं। हालांकि कुछ महिलाएं सुबह एक्सरसाइज और योग करती हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ इतना ही काफी नहीं है। इसके लिए सही डाइट लेना भी जरूरी है। डाइट में सही आहार ना हो तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो कई बीमारियों को न्यौता देती हैं। ऐसे में आज हम वर्किंग से लेकर हाउसवाइस वुमन्स का परफेक्ट डाइट प्लान बताएंगे, जो ना सिर्फ आपको स्वस्थ रखेगा बल्कि इससे आप फिट भी रहेंगी। ब्रेकफास्ट (सुबह 8 बजे तक) दलिया, ऑमलेट, कॉर्न फ्लेक्स, ओट्स, चीनी और दूध के साथ म्यूसली 1 मीडियम कटोरी। मिड-मॉर्निंग (सुबह 11 बजे) अंडा, फ्रेंच टोस्ट, 1 अंडा-एक टोस्ट।
 
मिड-मॉर्निंग:- 1 पालक या मिक्स वेज पराठा, 2 वेजटेबल मिक्स नमकीन पैनकेक, पालक-कॉर्न-चीज सैंडविच एक पीस, 2 पीस बेसन चीला के साथ फ्रूट चार्ट 1 कटोरी।
लंच दोपहर (1.30 बजे तक):- राजमा, चना, सोयाबीन या पीज की सब्जी 1 कटोरी, 2 मल्टीग्रेन रोटी, 1 कटोरी दही और 1 कटोरी उसीना या ब्राउन राइस।
इवनिंग स्नैक्स :- प्रोटीन मिल्कशेक 200 एमएल, भूने चने या मिक्स नट्स 1 मुठ्ठी , मुरमुरे के साथ।
डिनर (शाम 7 बजे तक) :- चिकन, मटन, पनीर, दाल 1 कटोरी, फूलगोभी और आलू की सब्जी, मौसमी सब्जी 1 कटोरी, 2 मल्टी ग्रेन रोटी और दही या मठ्ठा 1 गिलास।
 
इन बातों का भी रखें ख्याल :- महिलाओं को अपने डाइट चार्ट में जरूरी पोषक तत्व जैसे विटामिन, जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम आदि शामिल करना चाहिए, ताकि वह स्वस्थ रहें। फिट और हेल्दी रहने के लिए हेल्दी डाइट चार्ट होना जरूरी है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए सुबह गर्म पानी पीने से साथ दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीने की आदत डालें। साथ ही डाइट में नींबू पानी, नारियल पानी या ग्रीन टी भी शामिल करें। अक्सर महिलाएं ब्रेकफास्ट स्किप कर देती हैं लेकिन नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन होता है। इससे ना सिर्फ शरीर को एनर्जी मिलती है बल्कि यह मेटॉबॉलिज्म को बूस्ट भी करता है इसलिए ब्रेकफास्ट जरूर करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »