अंगूर एक ऐसा फल है, जिसका ना तो छिलका उतारने और ना ही बीज का निकालने का झंझट होता है। कैलोरी, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उतना ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, अंगूर से आप अपनी कई ब्यूटी प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि रोजाना अंगूर खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
अंगूर के गुण : 1 कप अंगूर (92 ग्राम) में 62 कैलोरी, 0.3 ग्राम फैट और 15 ग्राम शुगर होती है, जिससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें 1.8 मीली ग्राम सोडियम, 3% डायटरी फाइबर, 5% पोटेशियम, 5% काबोर्हाइड्रेट, 0.6 ग्राम प्रोटीन, 1% विटामिन ए, 6% विटामिन सी, 1% कैल्शियम, 1% आयरन 1% मैग्निशियम और 5% विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो कि आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
अंगूर के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद:- मधुमेह रोगियों को लगता है कि मीठा होने के कारण उन्हें अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए, जबकि यह पूरी तरह गलत है। अंगूर का सेवन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।
माइग्रेन दर्द से राहत:- अगर आपको माइग्रेन का दर्द हो रहा है तो 1 गिलास अंगूर का रस पीएं। इससे दर्द गायब हो जाएगा। वहीं रोजाना इसका सेवन आपको तनाव से दूर रखने में मदद करेगा।
शोध के अनुसार, जो लोग रोजाना 1 कटोरी अंगूर का सेवन करते हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 50% कम होता है। इसके अलावा इसका सेवन आपको दिल की बीमारियों से भी बचाने में मदद करता है।