25 Apr 2024, 15:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

बार-बार आ रही हिचकी को मिनटों में ठीक करेंगे ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 3:19PM | Updated Date: Apr 16 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिचकी आना एक सामान्य घटना है और जब किसी को हिचकी आती है तो कुछ ही देर में वह आनी बंद हो जाती हैं। लेकिन अगर कभी यह रूकने का नाम न ले तो इससे आपको काफी परेशानी होती है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताते हैं, जिसकी मदद से आप लगातार आने वाली हिचकियों को बेहद आसानी से रोक सकते हैं-
 
हिचकी को रोकने में पानी काफी कारगर होता है। आप एक गिलास ठंडा पानी पीएं। अगर फिर भी हिचकियां आ रही हैं तो आप आइसक्यूब्स मुंह में रखकर धीरे.धीरे चूस लें।
 
इसके अतिरिक्त काली मिर्च को भी हिचकी को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप काली मिर्च का चूर्ण बनाकर शहद के साथ खाएं। इससे आपकी हिचकियां तुरंत रूक जाएगी। वहीं दालचीनी के एक टुकड़े को मुंह में रखकर कुछ देर तक चूसने से भी हिचकियां आनी बंद हो जाती हैं।
 
अगर आपको यह सब खाना अच्छा नहीं लगता तो आप शक्कर का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप जीभ के नीचे शक्कर रख लें। इसके अलावा हिचकी रोकने के लिए आप 1 चम्मच चॉकेलट पाउडर खाएं। एेसा करने से हिचकी तुरंत बंद हो जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »