20 Apr 2024, 10:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है कसूरी मेथी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2019 4:58PM | Updated Date: Apr 9 2019 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रसोईघर में मौजूद कई चीजों के बारे में आपने सुना होगा जो औषधि के रुप में बहुत फायदेमंद होता है। जिसमें मुख्यतौर से कसूरी मेथी शामिल हैं। कसूरी मेथी में एंटीइनफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कसूरी मेथी के फायदें-

 
पाचन तंत्र सुधारे- कसूरी मेथी में रिच फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर से हानिकारक तत्व को बाहर निकाल कर पाचनतंत्र को स्वस्थ रखता है।
 
सुगर नियंत्रण करे- अगर आप शुगर की समस्या से परेशान है तो डाइट में कसूरी मेथी शामिल करे। कसूरी मेथी में गलाक्टोमन्नन पाया जाता है जो रक्त में शर्करा की मात्रा को कम करता है। इसके लिए मेथी के लड्डू खाए।
 
कोलेस्ट्रोल लेवल घटाए- कसूरी मेथी में लो डेंसिटी लिपोप्रोटिन पाया जाता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रोल घटाने में मदद करता है। साथ ही इसमे स्टेरॉयड सपोनिंस पाया जाता है। जो शरीर में कोलेस्ट्रोल के जमने से रोकता है।
 
गर्भावस्था में- कसूरी मेथी के सेवन से गर्भावस्था में बच्चे के जन्म मे समस्या नहीं आती है। नियमित गर्भावस्था के दौरान इसके सेवन से यह प्रसव के दौरान उटेरिन कॉन्ट्रैक्शन का रोकथाम करता है।
 
मासिक धर्म में- कसूरी मेथी में डाईओसजेनीन व इसोफ्लावोनेस नामक तत्व पाए जाते हैं। जो मासिक धर्म के शुरूआती समय में होने वाली समस्या को दूर करती है। स्त्रियों के शरीर में लौह तत्व की कमी होती है जो कसूरी मेथी के सेवन से दूर होती है।
 
कैंसर मे- कसूरी मेथी में फाइबर मसलन सपोनिंस मुसिलेज तत्व पाए जाते है जो शरीर से विषाक्त तत्वो को बाहर निकालने में मददगार हैं। जो कैंसर से बचाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »