24 Apr 2024, 11:08:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

नवरात्रि के व्रत में भी बने रहें स्वस्थ, ऐसी हो डाइट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2019 1:44PM | Updated Date: Apr 4 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गर्मियों के मौसम में पड़ने वाले नवरात्र के व्रत को करना आसान नहीं होता है| इस दौरान हमे अपनी सेहत का ध्यान अधिक रखना पड़ता है। आइये जानते है इस दौरान व्रत के दिन कैसी होनी चाहिए हमारी डाइट-
 
सुबह
सुबह के समय आप जब उठे तो उसके बाद फ्रेश आदि होकर एक कप ग्रीन टी का सेवन करें जिससे आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
 
नाश्ता
आप नाश्ते में फ्रूट्स का सेवन करें। एक सेवा और दो केले आपके लिए बहुत होंगे। इसके बाद आप चाहे तो थोड़े से बादाम ले सकते हैं। इसके अलावा दो ग्लास हल्का गुनगुना पानी पियें।
 
लंच से पहले
लंच से दो घंटे पहले आप एक नारियल पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर में तरलता आएगी और आप फ्रेश महसूस करेंगे।
 
लंच ऐसा हो
आप लंच में साबूदाने की खिचड़ी के साथ लस्सी या छाछ ले सकते हैं। इसके अलावा हल्का गुनगुना पानी भी लें।
 
शाम को
लगभग शाम के चार बजे के आसपास आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। जैसे की दो अखरोट और एक बादाम इसके बाद दो ग्लास पानी पी लें।
 
डिनर में
डिनर आप आठ बजे तक कर लें और इसमें कुट्टू के आटे की रोटी, मूंगफली और फ्रूट्स ले सकते हैं।

सोने से पहले
रात को सोने से पहले एक ग्लास हल्का गुनगुना दूध जरूर लें।
तो व्रत के दौरान ऐसी डाइट रखने पर आप कमजोरी महसूस नहीं करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »