25 Apr 2024, 06:22:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

केसर के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 1:32PM | Updated Date: Feb 20 2019 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

केसर खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केसर में लाइकोपिन, अल्फा कैटरिन, बीटा कैरोटिन के गुण काफी मात्रा में पाए जातें हैं जो शरीर को कई प्रॉब्लम से बचाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि केसर हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
 
सर्दी में बुखार और जुखाम से छुटकारा पाने के लिए केसर बहुत सहायक है। गर्म दूध में चुटकी भर केसर और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इसके सेवन से आपको कुछ देर में फर्क नजर आएगा।
 
सिर दर्द की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए केसर और चंदन को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस पेस्ट की माथे पर अच्छे से मालिश करें। इससे आप कुछ देर में सिर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
 
चेहरे पर चमक लाने के लिए केसर बहुत लाभकारी है। केसर और चंदन के मिश्रण को दूध में मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इस पैक को 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से धोएं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »