19 Apr 2024, 22:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जन्माष्टमी पर यहां होगा राधा-श्रीकृष्ण का 100 करोड़ के जेवरों से श्रृंगार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 12:36PM | Updated Date: Aug 30 2018 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। देशभर में 3 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन यहां मनाया जाने वाला जन्माष्टमी पर्व बहुत खास होता है।  दरअसल, ग्वालियर के सिंधिया राजवंश के प्राचीन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और कृष्ण की मृर्ति का करीब 100 करोड़ के जेवरात से श्रृंगार किया जाएगा। 
 
बेसकीमती जेवरातों से सजे भगवान राधाकृष्ण के दर्शन के लिए एक लाख से अधिक श्रद्धालु फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर पहुंचेंगे। ग्वालियर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की प्रतिमाएं सिंधिया राजवंश के समय की हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण-राधा को बैंक लॉकर से निकालकर जेवरातों से सजाने की परंपरा है। 
 
भगवान की प्रतिमाओं को हीरे-जवाहरात से जड़े स्वर्ण मुकुट, पन्ना की सात लड़ी का हार, 249 शुद्ध मोतियों की माला, हीरे से जड़े कंगन, हीरे और सोने की कंयूटी, विशालकाय छत्र, पचास किलो चांदी के बर्तन से सजाया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »