24 Apr 2024, 03:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

ग्वालियर। खेरिया मोदी गांव (बिजौली) में केशव राणा का चचेरे भाई कल्ली जाट व दो अन्य से विवाद हो गया। झगड़े में आरोपियों ने केशव की लाइसेंसी बंदूक छीनकर पैर में गोली मार दी। गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया। बिजौली थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
मौजा खेरिया मोदी गांव निवासी केशव (36 वर्ष) पुत्र महेंद्र राणा के पड़ोस के गांव राई में रहने वाले अपने चचेरे भाई कल्ली जाट से विवाद चल रहा है। इन लोगों के बीच फिर झगड़ा हो गया। कल्ली, राजू, विष्णु जाट रात को केशव के घर आए और उससे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आरोपियों ने केशव की लाइसेंसी बंदूक छीनकर गोली चला दी। 
 
गोली केशव के पैर के पंजे में लगी। गोली चलने केी सूचना मिलते ही बिजौली थाना प्रभारी रघुवीर मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया। बिजौली थाना पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद केशव राणा की शिकायत पर कल्ली, राजू व विष्णु के  खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »