29 Mar 2024, 13:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बहनें हमारें समाज एवं आने वाली पीढियों की रक्षक: कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2019 6:46PM | Updated Date: Sep 9 2019 6:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भिंड। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि बहनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व हैं। वह न केवल हमारे समाज बल्कि हमारी आने वाली पीढियों की भी रक्षक है, बल्कि आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कमलनाथ यहां आयोजित हुए रक्षाबंधन उत्सव एवं महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बडी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति को रेखांकित करते हुए कहा कि आप सिर्फ अपने घरेलू कामकाज एवं व्यवसाय के बारे में ही ना सोचें, बल्कि समाज की रक्षा के बारे में भी सोचें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के सामने कई चुनौतियां थीं और हमने हर चुनौंती का डटकर सामना किया और उससे निपटने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि हमारे सामने किसानों की कर्ज माफी एक बहुत बडी चुनौती थी। इसके लिए हमारी सरकार ने 37 लाख किसानों में से अब तक 19 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया है और शेष किसानों के कर्ज माफी की कार्यवाही शुरू हो गई है। सरकार उनका भी कर्ज माफ करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि कृषकों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। इसके लिए हम नई कृषि नीति बनाने जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज के नौजवान काम और रोजगार के अवसर चाहते हैं। यह तभी होगा जब उनके लिए रोजगारोन्मुखी नीति बने। सरकार नौजवानो के लिए ऐसी नीति अवश्य बनाएंगी। मुख्यमंत्री ने दृढ स्वर में कहा कि हम मध्यप्रदेश को एक नया मध्यप्रदेश बनाने को बचनबद्व है। कमलनाथ ने भिण्ड जिले के चहुंमुखी विकास का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास के मामले में वे भिण्ड के इतिहास को बदलने का बचन देते हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा भिण्ड जिले में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु घोषणा किए जाने के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भिण्ड जिले के चहुंमुखी विकास के मामले में मैं जिलावासियों को निराश नहीं होने दूंगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर भिण्ड जिले के नयागांव में एक करोड 31 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, भिण्ड में 7 करोड 53 लाख रूपए की लागत से बनने वाले डिवाईडर, पुलियों एवं इलेक्ट्रिक पोल, सोनमृगा नदी पर 7 करोड 48 लाख 87 हजार रूपए की लागत से बनने वाले आलमपुर-भगवापुरा मार्ग तथा फूप में 4 करोड 47 लाख 53 हजार रूपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिलाएं रखीं।

 

इसके साथ ही उन्होंने भिण्ड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एक करोड 31 लाख 33 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित किया। सम्मेलन में सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा नहीं करते, बल्कि काम कराते हैं। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य कराने का मुख्यमंत्री से आग्रह किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरतीदेवी ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी कार्य को कराने की सिर्फ बात ही नहीं करते, बल्कि उस कार्य को कराते भी हैं। उन्होंने बचन पत्र में जिन बातों का उल्लेख किया था, उन पर तेजी से अमल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों में जरूरत की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्मरण कराया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ता में आते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढाकर 600 रूपए कर दी है। आगे चलकर इसको बढाकर एक हजार रूपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत भी राशि बढाकर 51 हजार रूपए कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश तेजी से चहुंमुखी विकास की ओर दौड रहा है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »