29 Mar 2024, 16:58:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वनप्लस ने लॉन्‍च किया 37999 रु. की शुरुआती कीमत पर वनप्लस 6टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 11:08AM | Updated Date: Nov 20 2018 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड वन प्लस ने अपना नवीनतम प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस वनप्लस 6टी लॉन्च किया है। उद्योग में सबसे तेज रफ्तार इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट टैक्नोलॉजी स्क्रीन अनलॉक से सुसज्जित वनप्लस6टी यूजर्स को डिवाइस अनलॉक करने का फास्ट, नैचुरल और इन्ट्यूटिव तरीका है, और साथ ही न्यूनतम बेजेल्स में बड़े आकार के डिसप्ले का लाभ भी मिलता है। फोन को अनलॉक करने के लिए सिर्फ 0.34 सेकंड लगते हैं और सैल्फ लर्निंग एलॉगरिदम के चलते यह स्क्रीन लॉक स्मार्टफोन के लिए नया मानक रचेगा।
 
पीटलाउ, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वनप्लस ने कहा हम लोगों को लगातार बेहतरीन अनुभव दिलाने के लिए खुद को चुनौती देते हैं, ताकि वह करें जो सही हो, चाहे कुछ भी हो। प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आईडीसीइंडिया की एसोसिएट रिसर्च मैनेजर उपसना जोशी ने कहा वनप्लस ने वनप्लस 6 की बदौलत सैमसंग और ऐपल को पीछे छोड़ते हुए लीडरशिप पोजिशन हासिल किया है। वनप्लस 6टी मिडनाइट ब्लैक, मिरर ब्लैक और थंडर पर्पल कलर्स में क्रोमा स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और वनप्लस के सभी एक्सक्लूसिव आॅफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
 
यह तीन वैरिएंट्स- 6/128 जीबी, 8/128 जीबी और 8/256 जीबी में उपलब्ध है। 6/128 जीबी वाले स्मार्ट फोन 37,999 रुपए, 8/128 जीबी 41,999 रुपए और 8/256 जीबी 45,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध हैं। थंडर पर्पल विशेष संस्करण है और यह केवल 8/128 जीबी के वैरिएंट में 41,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »