26 Apr 2024, 02:32:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp ला रहा है अपने यूजर्स के लिए ये शानदार फीचर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 12:58PM | Updated Date: Feb 7 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया का सबसे बड़ा और लोकप्रिय मसैजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर के लिए और बेहद शानदार फीचर लाने की तैयारी में है। फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप जल्द ही अपने 1.5 मिलियन से ज्यादा एक्टिव यूजर्स के लिए ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर ला रहा है। ग्रुप वीडियो कॉल का फीचर देने वाला व्हाट्सऐप पहला ऐप ही नहीं हैं इमो में पहले से ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर है।
 
ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर 
जानकारी के अनुसार व्हाट्सऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी होगा और उसके बाद आईओएस और विंडोज के लिए अपडेट मिलेगा। इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.18.39 पर हो रही है। 
 
3 लोगों से ज्‍यादा... 
हालांकि इस वीडियो कॉलिंग फीचर में आप एक बार में 3 से ज्यादा लोगों से वीडियो चैट नहीं कर सकेंगे। दरअसल ग्रुप वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स को एड पर्सन का आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करके ग्रुप के 3 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। नाम सेलेक्ट करने के बाद उन लोगों के पास नोटिफिकेशन जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »