29 Mar 2024, 20:47:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Gadgets

Apple ने महंगे किए अपने ये र्स्‍माटफोन, जानें कीतने बढ़े दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 12:05PM | Updated Date: Feb 5 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोदी सरकार के अंतिम पूर्णकालिक आम बजट के बाद मोबाइल फोन महंगे हो गए हैं। ये बढ़ोतरी कस्टम ड्यूटी में हुई बढ़ोतरी के कारण हुई है। एपल कंपनी ने आईफोन के रेट बढ़ा दिए हैं। भारत में असेंबल होने वाले आईफोन एस5 की कीमत नहीं बढ़ी है जबकि iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPhone 6s की कीमतें बढ़ा दी गई है। मोदी सरकार ने बजट में मोबाइल फोन पर आयात शुल्क 15 से 20 प्रतिशत किया है। 
 
एप्पल की तरफ से कीमतों में किए गए बदलाव के बाद आईफोन एक्स की भारत में शुरुआती कीमत 95,390 रुपए हो गई है जोकि पहले 89,000 रुपए थी। वहीं फोन का 256 जीबी वाला वेरियंट अब 1,05,720 रुपए में मिलेगा जोकि पहले 1,08,930 रुपए में मिल जाता था। इसी प्रकार आईफोन 8 की शुरुआती कीमत 66,120 से 67,940 हो गई है। इसी मॉडल में 256 जीबी वाला वेरियंट 81,500 रुपए में मिलेगा, जबकि लॉन्चिंग के समय इसकी कीमत 79,420 रुपए थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »