19 Apr 2024, 12:42:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जर्मन आडियो कंपनी सेनहाइजर ने उतारा एमबीओ साउंडबार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 7:41PM | Updated Date: Jan 29 2020 7:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जर्मनी की अग्रणी ऑडियो कंपनी सेनहाइजर ने बुधवार को देश में एमबीओ साउंडबार उतारा है। कंपनी का यह नया एमबीओ साउंडबार आज से उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो जायेगा। कंपनी का कहना है कि ऑडियो विशेषज्ञों द्वारा विकसित यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ साउंडबार है। यह ऑल इन वन डिवाइस में उपलब्ध होगा और 3 डी साउंड प्रदान करेगा। इसे सेनहाइजर के एमबीओ ट्रेडमार्क के तहत विकसित किया गया है। यह संगीतप्रेमियों को सर्वश्रेष्ठ ऑडियो की सुविधा देगा। सेनहाइजर के सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल सेनहाइजर ने इस मौके पर कहा कि वह भारत में सेनहाइजर के  होम इंटरटेनमेंट स्पीकर कैटेगरी में पहला एमबीओ साउंडबार को पेश करके बहुत उत्साहित हैं। उनकी कंपनी ने इसे बाजार के सर्वश्रेष्ठ साउंडबार के रूप में विकसित किया है जो संगीत प्रेमियों को भरपूर आनंद प्रदान करेगा।
 
उन्होंने कहा कि वह भारत को  हमेशा संगीत प्रेमी देश के रूप में मानते रहे हैं और यहां का बाजार उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर में उनके उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिलता है और उन्हें उम्मीद है कि यह उत्पाद यहां अत्यंत सफल रहेगा। सेनहाइजर इलेक्ट्रानिक इंडिया के निदेशक (उपभोक्ता वृत्त) कपिल गुलाटी ने इस मौके पर कहा कि हाल के दिनों में देश में मनोरंजन से जुड़ी लोगों की आदतें काफी बदली हैं और इसी के अनुरूप जरूरतें भी परिवर्तित हुई हैं। वह कंपनी के नये उत्पाद सेनहाइजर एमबीओ साउंडबार के लाँच को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्हें विश्वास है कि यह साउंड क्वालिटी के नये आयाम स्थापित करेगा और बहुत लोकप्रिय होगा। इसकी कीमत एक लाख 99 हजार 990 रुपये होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »