18 Apr 2024, 12:58:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Mi का मिक्स अल्फा स्मार्टफोन, कीमत है 2.5 लाख, ये है धांसू फ़ीचर्स...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:30PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। Mi ने अपना एक प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत 2 लाख रुपए से 2.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। यह एक बहुत ही प्रीमियम स्मार्टफोन है। जिसकी वजह से इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। इस स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा होने के कारण सभी इस फोन को आसानी से नही खरीद सकते है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन का नाम है।
 
Mi मिक्स अल्फा। Mi मिक्स अल्फा स्मार्टफोन को डिस्प्ले के बारे में बात करे तो ये डिवाइस फ्लैक्सिबल डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें 108MP का कैमरा सेंसर और जो इसके पीछे की तरफ एक सिरेमिक स्ट्रिप पर है। Xiaomi इस फोन के साथ बताना चाहता है कि वह कुछ नया भी कर सकता है। Mi मिक्स अल्फा में डिस्प्ले 7.92-इंच की डिस्प्ले है।
 
जिसका 180.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। लचीली प्लास्टिक डिस्प्ले डिवाइस के पीछे की तरफ तक फैली हुई है जहां इसका कैमरा मॉड्यूल है। Mi मिक्स अल्फा में 108MP का प्राइमरी सेंसर है। जिसमे F1.69 अपर्चर, OIS और ऑटो फोकस के साथ सभी फ़ीचर्स है। सेकेंडरी सेंसर 20MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 12MP टेलीफोटो लेंस हैं। Mi मिक्स अल्फा फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 512GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »