29 Mar 2024, 12:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BSNL का धमाकेदार ऑफर - 4 महीने की सर्विस FREE...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2020 12:09PM | Updated Date: Jan 23 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। BSNL ने एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लॉन्‍च किया है। BSNL ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार प्लान पेश किया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 4 महीने की फ्री ब्रॉडबैंड सर्विस का ऑफर मिल रहा है। बीएसएनएल का ये ऑफर उन यूजर्स के लिए है, जो ब्रॉडबैंड, DSL, भारत फाइबर, BBoWi-Fi ब्रॉडबैंड प्लान या लैंडलाइन प्लान के लिए लॉन्ग टर्म एडवांस रेंटल प्लान्स को सब्सक्राइब करेंगे।
 
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल के उन यूजर्स को ये सुविधा मिलेगी, जो ब्रॉडबैंड, DSL, भारत फाइबर, BBoWi-Fi ब्रॉडबैंड प्लान या लैंडलाइन प्लान का इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स को 12 महीनों का रेंटल प्लान लेना होगा। इस प्लान के लेने के साथ ही उन्हें एक महीने की सर्विस फ्री मिलेगी। मतलब आप पेमेंट 12 महीने की सर्विस के लिए करेंगे, लेकिन इस्तेमाल 13 महीने तक कर सकते हैं। अगर आप अपना प्लान 24 महीने के लिए एडवांस रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें 3 महीनों की सर्विस फ्री मिलेगी। मतलब 24 महीने के रिचार्ज पर आप 27 महीने तक सर्विस का इस्तेमाल कर सकेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »