20 Apr 2024, 03:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ऑप्पल ने नये उत्पाद किये लाँच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 2:11AM | Updated Date: Jan 8 2020 2:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एलईडी लाइटिंग उत्पाद बनाने वाली कंपनी ऑप्पल इंडिया ने नये उत्पाद लाँच किये हैं जिसमें स्मार्ट लाइट, औद्योगिक उत्पाद, घरेलू उत्पाद, रिटेल और ऑफिस उत्पाद शामिल है। कंपनी ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि उसके विपणन प्रबंधक हरिओम मिश्रा ने नये उत्पाद लाँच किये हैं।
 
इन उत्पादों में कम बिजली खपत और पर्यावरण के अनुकूल गुणवत्ताओं पर खास ध्यान दिया गया है। कंपनी ने 'द क्लाइम्बर्स, चैनल पार्टनर्स कॉन्क्लेव 2020' के दौरान ये उत्पाद पेश किये। ऑप्पल एलईडी के लगभग 200 चैनल पार्टनरों ने इसमें हिस्सा लिया। डीलरों, परियोजना डीलरों और अन्य व्यापार भागीदारों के लिए कई नए दिशानिर्देशों की घोषणा की गयी। अलग-अलग ब्रांच के लिए सेल्स टारगेट तय किये गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »