19 Apr 2024, 00:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मात्र 141 में खरीदें जियो फोन 2, ये है शानदार ऑफर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 12:02PM | Updated Date: Jan 6 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अगर आप भी रिलायंस जियोफोन 2 खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका और कोई नहीं हो सकता है। नए साल के मौके पर आप सस्ते में रिलायंस जियोफोन 2 खरीद सकते हैं।  बता दें कि जियो फोन 2 के साथ एक ऑफर मिल रहा है। जियो की आधिकारिक साइट पर जियो फोन 2 को ईएमआई ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है।  नए साल पर अगर जियोफोन 2 खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसे सस्ते में घर लाया जा सकता है। जियो.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक ग्राहक इस शानदार फोन को EMI पर घर ला सकते हैं। इस फोन की कीमत 2,999 रुपये है, लेकिन EMI के तहत इसे सिर्फ 141 रुपये में घर लाया जा सकता है।
 
साथ ही इस साल 2020 में Reliance Jio के नए फीचर फोन का इंतजार भी खत्म होने वाला है। कंपनी अपने नए फोन को Jio Phone Lite के नाम से लॉन्च कर सकती है। नया जियो फोन 400 रुपए से कम की कीमत में आ सकता है। 91 मोबाइल्स की रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत 399 रुपए हो सकती है। फोन के साथ ही कंपनी 50 रुपए का एक रिचार्ज पैक भी लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि Jio Phone Lite एक बेसिक फोन होगा जिसे केवल बात करने और मेसेज भेजने के सिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »