25 Apr 2024, 17:22:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अनोखा फीचर्स : भूकंप आने से 10 सेकेंड पूर्व फोन पर आएगा अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 4 2020 10:05AM | Updated Date: Jan 4 2020 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्मार्टफोन की दुनिया में अधिकतर जानकारी आप हाथ यानी फोन तक पहुंच चुकी हैं। खबर पढ़ना हो या फिर वीडियो देखना हो सब कुछ कुछ कैरेक्टर को टाइप कर सर्च कर सकते हैं। अब इन्हीं खूबियों में एक और नाम जुड़ने जा रहा है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता को भूकंप आने से 10 सेकेंड पूर्व उसकी जानकारी दे सकेगा। आइए जानते हैं इस खास फीचर के बारे में। 

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो एक नए वेदर फीचर पर काम कर रही है, जिसके लॉन्च होने के बाद उपयोगकर्ताओं को भूकंप की पूर्व जानकारी प्राप्त होगी। इस फीचर का नाम 'अर्थक्वेक वॉर्निंग' है। दरअसल, वीवो अपने एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम फनटच ओएस में 'अर्थक्वेक वॉर्निंग' नामक फीचर को जोड़ेगा। वीवो फनटच ओएस के प्रॉजेक्ट मैनेजर जिया झूग ने कहा कि अभी यह फीचर परीक्षण के चरण में है। इस फीचर के बारे में कोई और जानकारी कंपनी ने साझा नहीं की जा सकती है। 

शाओमी ने पिछले महीने बीजिंग में डेवेलपर्स कॉनफ्रेंस में जानकारी दी थी कि वह अपने स्मार्टफोन में 'अर्थक्वेक वॉर्निंग' फीचर पर काम कर रही है। कंपनी ने इसके लिए चीन के कुछ हिस्सों में MIUI 11 OS अपडेट भी रोल आउट कर दिया है। जल्द ही इस अपडेट को चीन के अन्य क्षेत्रों के लिए भी जारी कर दिया जाएगा। कंपनी यह फीचर सिर्फ अपने स्मार्टफोन में ही नहीं बल्कि स्मार्ट टीवी में भी देगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »