28 Mar 2024, 23:45:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आ गया नोट पहचानने वाला मोबाइल एप, यहां करें डाउनलोड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2020 1:24PM | Updated Date: Jan 2 2020 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। नए साल के मौके पर आरबीआई ने दृष्टिबाधित की मदद के लिए मणि एप पेश किया है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी किया गया है ये मोबाइल एप नोट की पहचान करने में मदद करेगा। यानी इस एप का इस्तेमाल कर दृष्टिबाधित व्यक्ति भी नोट की पहचान कर सकेंगे। मोबाइल एडेड नोट ऑथेंटिकेशन (मणि) एप को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास ने बुधवार को जारी किया है। इस एप को आप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर किसी भी नोट की पहचान कर सकते हैं।
 
इसी के साथ ही सरकार ने केबल टीवी पर नई टैरिफ लिस्ट जारी की है जिसके अनुसार 1 मार्च से यूजर 130 रुपये में 100 के बजाय 200 फ्री चैनल चुन सकेंगे। बुके में चैनल की कीमत 12 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। सरकार ने एक देश-एक राशन स्कीम भी देश के 12 राज्यों में लागू कर दी है। इन प्रदेशों में मध्य प्रदेश, गोवा, झारखंड और त्रिपुरा भी शामिल है। सरकार ने इस नोट पहचानने वाले मोबाइल एप को RBI के तहत मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर यानी MANI नाम से जारी किया है। इस एप के जरिए आंखों से कमजोर लोग करंसी नोट आसानी पहचान सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »