20 Apr 2024, 18:47:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

TikTok ने कई को बनाया मालामाल, आप भी ऐसा करके बन.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2019 12:04PM | Updated Date: Dec 21 2019 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के इस दौर में TikTok सबसे अधिक ट्रेंडिंग एप्लीकेशन्स में से एक है। इस प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो बनाने का विकल्प होता, जो लॉन्च होने के बाद से ही लोगों के बीच कॉफी तेजी से पॉपुलर हो रहा है। आमतौर पर लोग इसे मनोरंजन के लिए इस TikTok ऐप का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, आप चाहें तो इस ऐप की मदद से घर बैठे आप कमाई भी कर सकते हैं। साथ में आपको पॉपुलैरिटी भी मिलेगी। आइए जानते हैं​कि TikTok ऐप से आप कैसे कमाई कर सकते हैं।

1- इसके लिए सबसे पहले तो प्लेस्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इस पर आपको अपना प्रोफाइल बनाना होगा। यहां पर आपको ऐसा वी​डियो बनाना होगा, जो जल्दी ही लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो सके। इस ऐप के इस्तेमाल के समय आपका मोटो होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग आपको फॉलो करें।

2- वीडियो बनाने के दौरान आपको उन सॉन्ग्स या कॉन्सेप्ट को चुनना होगा जो ट्रेडिंग में हों. इसके बारे में आप सोशल मीडिया पर सर्फिंग के जरिए आसानी से पता कर सकते हैं।

3- आप TikTok प्रोफाइल को यूट्यूट और इंस्टाग्राम अकाउंट से लिंक कर सकते हैं. इससे आपके वीडियो की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ फॉलोवर्स बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। लिंक करने के लिए आप ऐप के ​एडिट प्रोफाइल में जाकर ऐड यूट्यूब विकल्प पर ​टच​ क्लिक कर लिंक कर सकते हैं। ऐसे ही आप अपना इंस्टाग्राम अकाउंट को भी लिकं कर सकते हैं।

4- आपको ये सुनिश्चित करना होगा​आपके वीडियो की रीच आपको अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं तो इससे आपके organic सर्च ट्रैफिक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस स्टेप्स को फॉलो करने न सिर्फ आप अपने फॉलोवर्स बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि आपके पास पैसे कमाने का भी विकल्प मिलेगा। आपको अपने कंटेंट की क्वालिटी की पॉपुलैरिटी के आधार पर कुछ हजार से लेकर 50 हजार व उससे अधिक कमाई करने मौका मिलता है। ग्लोबल वेब इंडेक्स के मुताबिक, टिकटॉक ऐप पर 16 साल से लेकर 24 साल के लोग अधिक से अधिक लोग इस्तेमाल करते हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »