मुंबई। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी नोकिया ने अपना अपकमिंग स्मार्टफोन नोकिया 2.3 को पेश कर दिया है। इस स्मार्टफोन कि कंपनी द्वारा की गई घोषणा के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि यह Nokia अपना दमदार स्मार्टफोन नोकिया 8.2 लॉन्च कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उसने Nokia 2.3 लॉन्च किया है।
कंपनी ने इसे एंड्रॉयड 9 पाई के साथ पेश किया है। जानकारी सामने आई है कि नोकिया का यह एंड्रॉयड 10 रेडी है। कीमत की बात करे तो नोकिया के इस स्मार्टफोन की प्राइज 109 यूरो के टेग के साथ आया है लेकिन भारतीय रुपए में इसकी कीमत 8600 रुपए होगी। फिलहाल इसके भारत आने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन ये बहुत ही जल्दी भारत मे पेश किया जाएगा।