25 Apr 2024, 15:55:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

FB का फैक्ट चेक फीचर भारत में शुरू, लगेगी फेक न्यूज पर लगाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2019 10:40AM | Updated Date: Dec 12 2019 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पिछले कुछ सालों में फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए फेक न्यूज फैलाने की वजह से दंगे भड़कने और मॉब लिचिंग जैसी काफी घटनाएं हुईं हैं। इसी को दूर करने के लिए फेसबुक पर लगातार दबाव बना रहता था। अब फेसबुक ने भारत में फेक न्यूज को पहचानने और हटाने के लिए नया ऑप्शन शुरू किया है। पिछले कुछ सालों में फेसबुक और वॉट्सऐप के जरिए फेक न्यूज फैलाने की वजह से दंगे भड़कने और मॉब लिचिंग जैसी काफी घटनाएं हुईं हैं। इसी को दूर करने के लिए फेसबुक पर लगातार दबाव बना रहता था। 

अब फेसबुक ने भारत में फेक न्यूज को पहचानने और हटाने के लिए नया ऑप्शन शुरू किया है। इस नए फीचर के आने से अब अगर कोई भी यूजर अगर फेसबुक पर कोई फेक न्यूज या फिर कोई गलत फैक्ट पोस्ट करेगा, तो उस पोस्ट पर फॉल्स इंफॉर्मेशन यानी गलत जानकारी लिखा हुआ अलर्ट मिल सकता है। ये जानकारी एक फ्रीलांस सिक्योरिटी रिसर्चर के हवाले से मिली है। फेसबुक के इस नए फीचर को फ्रीलांस सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने सबसे पहले स्पॉट किया और ये जानकारी उन्होंने 'आज तक टेक' के साथ साझा की है। रिसर्चर ने कहा कि फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए फेक न्यूज फैलने की वजह से कई घटनाएं हुईं है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »