29 Mar 2024, 10:26:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

WhatsApp का नया ऐलान, खुश कर देगा आपको

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:37PM | Updated Date: Nov 7 2019 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप ने एक नया फीचर शुरू किया है। WhatsApp हमारी लाइफ का इतना ज़रूरी हिस्सा बन गया है कि हर छोटी बात के लिए इसपर ग्रुप बन जाते हैं। WhatsApp ने अब अपने यूजर को ग्रुप चैट में अधिक नियंत्रण देने की पहल की है। WhatsApp ने अपने प्रयोगकर्ताओं की निजता के लिए एक नया 'अपडेट' पेश किया है। इसके तहत WhatsApp के प्रयोगकर्ता ऐसे संपर्कों का चयन कर सकेंगे जो उन्हें किसी ग्रुप से नहीं जोड़ सकेंगे। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने बुधवार को कहा कि यह अपडेट दुनियाभर में प्रयोगकर्ताओं को WhatsApp के नए संस्करण पर जारी किया जा रहा है। WhatsApp को इस समय पेगासस स्पाइवेयर की वजह से आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
 
पेगासस स्पाइवेयर के जरिये भारत सहित अन्य देशों में पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की जासूसी का मामला सामने आया है। WhatsApp ने एक ब्लॉगपोस्ट में लिखा है कि शुरुआती स्तर पर इस अपडेट को लेकर प्रयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं के बाद हम 'नोबॉडी' विकल्प के बजाय 'माई कान्टेक्ट्स एक्सेप्ट' का विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। इसके जरिये प्रयोगकर्ता उन संपर्कों का चयन कर सकते हैं जिनके ग्रुप से आप जुड़ना नहीं चाहते। दुनियाभर में WhatsApp के प्रयोगकर्ताओं की संख्या डेढ़ अरब है। अकेले भारत में WhatsApp का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या 40 करोड़ है। WhatsApp ने अप्रैल में ऐसे नियंत्रण पेश किए थे जिनके जरिये प्रयोगकर्ता यह तय कर सकते हैं कि कौन उनको किसी ग्रुप से जोड़ सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »