29 Mar 2024, 12:32:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung का 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्‍द होगा लॉन्‍च

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 3:35PM | Updated Date: Nov 4 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। Samsung ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold लॉन्च किया था, प्रीमियम रेंज में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन की कीमत 1.65 लाख रुपये है। अब कम्पनी अपने दूसरे 5G फोल्डेब्ल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह सैमसंग का फोल्डेब्ल फ्लिप फोन होगा जिसे W20 5G नाम से लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 
China Telecom ने Weibo पर एक टीजर पोस्ट किया है जिसके जरिए Samsung W20 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दी गई है कि ये डिवाइस इसी महीने यानि नवंबर में ही दस्तक दे सकता है। जो कि पिछले साल लॉन्च किए गए clamshell फोन Samsung W2019 का अपग्रेड वेरिएंट हो सकता है। इस फोन को यूजर्स फ्लिप फोन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे फुल डिस्प्ले दिया गया है जिसे आधा मोड़ा जा सकता है। W20 5G स्मार्टफोन में साधारण clamshell के साथ ही फिजिकल कीबोर्ड भी उपलब्ध होगा। लीक्स के आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फोन को बजट रेंज के तहत लॉन्च किया जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »