20 Apr 2024, 17:40:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Whatsapp में शामिल हुआ ये नया फीचर - मिलेंगे बड़े फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2019 3:34PM | Updated Date: Nov 4 2019 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया भर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप ने अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को एप्प में शामिल कर दिया है। इस नए फीचर के जरिए एंड्रॉयड यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट की मदद से व्हाट्सएप को लॉक व अनलॉक कर पाएंगे। यह फीचर सबसे पहले iOS प्लेटफॉर्म के लिए लाया गया था। लेकिन अब से इसे एंड्रॉइड यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे। इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के पास रोलआउट कर दिया जाएगा। इस फीचर के तहत यूजर्स WhatsApp को फिंगरप्रिंट की मदद से लॉक और अनलॉक कर सकेंगे। इस फीचर को कैसे इस्तेमाल करना है यह हम आपको यहां बता रहे हैं।
 
उदाहरण के तौर पर यदि आप एक मिनट वाला विकल्प चुनते हैं तो इस्तेमाल करने के एक मिनट के बाद आपका व्हाट्सएप लॉक हो जाएगा जिसे आप अपनी फिंगरप्रिंट से अनलॉक कर सकेंगे। इसकी सेटिंग के लिए आप इस स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। Settings > Account > Privacy > Fingerprint lock.। इस फीचर को इस्तेमाल करने से पहले अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट जरूर कर लें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »