20 Apr 2024, 20:21:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BSNL का त्योहारी ऑफर - ग्राहकों को दे रहा इतनी सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2019 12:27PM | Updated Date: Oct 4 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दूरसंचार सेवायें प्रदान करने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने त्योहारी सीजन के मद्देनजर अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए नये ऑफरों की पेशकश की है। बीएसएनएल ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि त्योहारी ऑफर के तहत प्लान पीवी 1699 की वैधता अक्टूबर  महीने के प्रमोशनल ऑफर  पीरियड के दौरान मौजूदा 365 दिनों से बढ़ाकर 455 दिन कर दी गई है।
 
प्लान पीवी 1699 में प्लान वैधता अवधि के दौरान, दो जीबी डाटा प्रति दिन, असीमित वॉयस कॉल तथा असीमित एसएमएस आदि की सुविधायें मिलती है। उसने कहा कि नए ग्राहकों के लिए प्लान पीवी 106 / 107 में  1 जीबी प्रति दिन के अतिरिक्त असीमित वॉयस कॉल  की सुविधा मिलेगी। इसकी वैधता 24 दिन है। प्लान पीवी 186 और एसटीवी 187 में अब  1 जीबी डाटा प्रति दिन अतिरिक्त डाटा मिलेगा। इसमें असीमित वॉयस कॉल तथा असीमित एसएमएस के अलावा तीन जीबी डाटा दैनिक मिलता है। इसकी वैधता 28 दिन है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »