20 Apr 2024, 08:01:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BSNL का धमाकेदार ऑफर - मिलेंगे इतने सारे फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2019 11:43AM | Updated Date: Sep 27 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया ऑफर लॉन्‍च किया है। अब कंपनी ने SUPER STAR 500 नाम से एक नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जाएगा। SUPER STAR 500 प्लान को दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका पहला प्लान DSL प्लान के रूप में उपलब्ध होगा और दूसरा भारत फाइबर प्लान के रूप में उपलब्ध होगा। भारत फाइबर प्लान की स्पीड तेज होगी। यानी कि इस प्लान के भारत फाइबर सब्सक्रिप्शन के तहत् 50 Mbps की स्पीड दी जाएगी। 
 
वही डीएसएल प्लान में 10 Mbps की स्पीड दी जाएगी। इस प्लान के डाटा की बात करें तो इसमें 500 जीबी डाटा दिया जायेगा। इस प्लान को अंडमान निकोबार को छोड़कर सभी सर्किलों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्लान की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 949 रूपए है। इसमें यूजर्स को एडिशनल हॉटस्टार प्रीमियम पैक भी फ्री मिलेगा। वैसे इसकी सालाना कीमत 9,99 रूपए है। 
 
बता दें कि इस प्लान के अलावा SUPER STAR 300 प्लान भी हैं। इस प्लान में भी प्रीमियम हॉट स्टार सब्सक्रिप्शन दिया जाता हैं। इस की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 749 रुपए है। इसकी वैधता की बात करें तो इसकी वैधता एक महीने की है। इस प्लान में महीने 300 जीबी डाटा दिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »