29 Mar 2024, 03:46:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Google ने हटाए ये 24 ऐप - आप भी तुरंत करें डिलीट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2019 12:37PM | Updated Date: Sep 15 2019 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। Google ने प्ले स्टोर से 24 ऐप्स को हटाया है जिनमें जोकर मैलवेयर की उपस्थिति थी जो कि काफी खतरनाक माना जा रहा है। ये मालवेयर चुपके से सब्सक्रिप्शन सर्विसेज के लिए यूजर्स का साइन अप कर रहा है, जिसकी भनक भी यूजर्स को नहीं लगती है। हैरानी की बात है कि ये ऐसे सब्सक्रिप्शन हैं, जिनमें यूजर्स को कई महीनों तक पेमेंट करना पड़ सकता है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैलवेयर से काफी देश प्रभावित हुए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राजील, चीन, साइप्रस, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, ग्रीस, होंडुरास, भारत, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, कुवैत, मलेशिया, म्यांमार, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, कतर, अर्जेंटीना, सर्बिया, सिंगापुर, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, तुर्की, यूक्रेन, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश शामिल हैं।
 
मैलवेयर प्रभावित ज्यादातर ऐप्स ने यूरोपीय और एशियाई देशों को खासतौर पर टारगेट किया है। इन मैलवेयर्स को एग्जीक्यूट होने के लिए यूजर्स द्वारा सिम कार्ड यूज किए जाने की जरूरत होती है। कुल 24 ऐप्स मैलवेयर से प्रभावित हुए हैं।  इन ऐप्स को करीब-करीब 472,000 बार डाउनलोड किया गया है। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Aleksejs Kuprins ने जानकारी दी है कि इंफेक्टेड ऐप्स को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »