19 Apr 2024, 21:26:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

एचपी ने लाँच किया नया क्रोमबुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2019 1:56AM | Updated Date: Aug 10 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एचपी ने नया क्रोमबुक लैपटॉप लॉच करने की घोषणा की है जो क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम और एंड्रायड ऐप को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 44990 रुपये है। कंपनी ने शुक्रवार को यहां यह घोषणा करते हुये कहा कि यह लैपटॉप देश के 28 शहरों में स्थित 250 एचपी वर्ल्ड स्टोर, एचपी ऑनलाइन स्टोर और एमेजन तथा फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उपलब्ध होगा।

इसके साथ गूगल ड्राइव पर एक वर्ष के लिए 100 जीबी का स्टोरेज निशुल्क मिलेगा। उसने कहा कि इसमें गूगल असिसटेंट का भी अनुभव लिया जा सकता है। यह लैपटॉप अगली पीढी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका स्क्रीन 14 इंच का है और इसमें आठवी पीढ़ी का इंटेल कोर प्रोसेसर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »