29 Mar 2024, 16:46:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो ने लॉन्‍च किया ये शानदार फीचर - रिचार्ज में करेगा मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 12:51PM | Updated Date: Jul 30 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों के लिए माय जियो एप में जियो सारथी फीचर को रोल आउट कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब हर एक उपभोक्ता आसानी से डिजिटल रिचार्ज कर सकेगा। वहीं, जियो सारथी फीचर से ऑनलाइन रिचार्ज करना बहुत आसान हो जाएगा। जिन उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन रिचार्ज नहीं किया है, वह अब इस फीचर के माध्यम से रिचार्ज कर सकेंगे।
 
जियो सारथी फीचर उपभोक्ताओं को डिजिटल रिचार्ज करना सिखाएगा और उन्हें बेहतर डेटा प्लान चुनने में भी मदद करेगा। साथ ही यह फीचर उपभोक्ताओं को पेमेंट के ऑप्शन की जानकारी भी देगा। जो उपभोक्ता क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट नहीं कर पाते हैं, यह फीचर उनकी भी मदद करेगा।
 
रिलायंस जियो ने अपने नए जियो सारथी फीचर को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में पेश किया है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो आने वाले समय में इस फीचर को 12 विभिन्न भाषाओं में लॉन्च कर सकता है। वही दूसरी ओर इस फीचर के जरिए भारत में डिजिटलाइजेशन को भी बढ़ावा मिलेगा।
 
ऐसे करें जियो सारथी का उपयोग
सबसे पहले आपको बता दें कि जियो सारथी सिर्फ उन उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने अब तक डिजिटल रिचार्ज नहीं किया है। वहीं, जियो ने अपने माय जियो एप में इस फीचर को जगह दी है। जो उपभोक्ता पहले कई बार डिजिटल रिचार्ज कर चुके हैं, यह फीचर उनको नहीं दिखाई देगा।
1. उपभक्ताओं को जियो सारथी फीचर को इस्तेमाल करने के लिए माय जियो एप को डाउनलोड करना होगा।
2. जब उपभोक्ता रिचार्ज करने के लिए ऑप्शन पर टैप करेंगे, तो उनको फ्लोटिंग आईकन दिखाई देगा। जो कि जियो सारथी का है। 
3. जियो सारथी एप उपभोक्ताओं को सही डेटा प्लान चुनने के साथ पेमेंट करने में मदद करेगा। इसके खास बात है कि यह फीचर वॉयस एनेबल्ड है।
4. जियो सारथी उपभोक्ताओं को डेटा का वैधता, सीवीवी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर के साथ पेमेंट करने में मदद करेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »