20 Apr 2024, 19:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BSNL ने नया प्रीपेड प्लान लाँच किया, जानिये इसके कितना मिलेगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2019 12:33AM | Updated Date: Jun 28 2019 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीएसएनएल एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है जो कि टेलीकॉम सेवाएं देती रहती हैं। BSNL भी यूजर्स को बढ़ाने के लिए नए नए प्लान को पेश करती रहती है। जियो को आने के बाद कंपनी को बड़ी चुनौती मिली हैं। अब एक नई खबर आयी है जिसमें कहा जा रहा है कि BSNL ने नया प्लान लाँच किया हैं। जिसमें यूजर्स को कई फायदे दिए जायेगें। जिसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते है। बीएसएनएल ने जिस नए प्लान को पेश किया गया है उस प्लान की बात करे तो इस प्लान की कीमत 1345 रूपये हैं। नए प्लान का नाम Data STV हैं। इसमें आपको एक साल तक फायदा मिलेगा।

अब इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं। इस प्लान के डाटा की बात करे तो इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा दिया गया हैं। इस प्लान में आपको दस जीबी एक्ट्रा भी दिया जायेगा। ये प्लान सिर्फ डाटा का उपयोग करने वाले व्यक्तियों के लिए ही हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इस प्लान में आपको एसएमएएस की सुविधा नही मिलेगी।

इस प्लान की ज्यादा जानकारी बीएसएनएल की केरला साइट पर जाकर देख सकते हो। इस प्लान में आपको कॉलिंग की भी सुविधा नही मिलेगा। इसको हम सिर्फ डाटा प्लान कह सकते हैं। यह प्लान प्रमोशनल ऑफर के तहत पेश किया गया हैं। इसको 19 सितंबर से उपलब्ध कराया जायेगा। ध्यान देने वाली बात है कि इसको केरल सर्किल के लिए ही उपलब्ध कराया जायेगा। अन्य सर्कल को लेकर कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नही दी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »