19 Apr 2024, 12:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फ्लिपकार्ट में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए बिन्नी बंसल से खरीदे शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 12:43AM | Updated Date: Jun 25 2019 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिग्गज अमेरिकी रिटेलर कंपनी वालमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा लिया है। उसने फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बिन्नी बंसल से 5.31 लाख करोड़ रुपये (76.4 मिलियन डॉलर) में कुछ शेयरों को खरीद लिया है।  इससे पहले बिन्नी बंसल के पास 3.85 फीसदी शेयर थे। अब हिस्सेदारी बेचने के बाद बंसल के पास 3.52 फीसदी शेयर बचे हैं। बंसल ने पांच लाख 39 हजार 912 इक्विटी शेयरों को लक्जमबर्ग स्थित एसएआरएल को बेचा है। यह कंपनी वालमार्ट के नियंत्रण में है और फ्लिपकार्ट का संचालन करती है। इससे पहले भी बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के 11 लाख 22 हजार 433 शेयरों को वालमार्ट द्वारा कंपनी को खरीदने के वक्त 159 मिलियन डॉलर में बेचा था।

बिन्नी बंसल को कदाचार में शामिल होने के बाद कंपनी के बोर्ड से बाहर कर दिया गया था। उसके बाद वो ज्यादातर नए स्टार्टअप में निवेश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 2.5 करोड़ डॉलर में ऑनलाइन बीमा कंपनी एचको मे निवेश किया था। बंसल द्वारा शेयर बेचने से पहले वालमार्ट में 75.96 फीसदी हिस्सेदारी के साथ फिट होल्डिंग एसएआरएल सबसे बड़ी शेयरधारक है।  वालमार्ट के साथ हुई डील के मुताबिक अगस्त 2020 तक बिन्नी बंसल को अपनी आधी हिस्सेदारी को बेचना होगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »