28 Mar 2024, 19:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फोनपे 50 लाख ऑफलाइन व्यापारियों के बीच लाइव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2019 12:40AM | Updated Date: Jun 21 2019 12:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म फोनपे ने देश में 50 लाख ऑफलाइन व्यापारियों के बीच लाइव होने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा कि इस उपलब्धि के हासिल किये जाने पर वह अपने उपभोक्ताओं को ऑफलाइन स्टोर में फोनपे क्यूआर कोड का उपयोग करके भुगतान करने पर 1000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। क्यूआर कोड के माध्यम से किए गए दिन के पहले लेनदेन पर 'बोहनी' के शुभ दैनिक नियम के रूप में व्यापारियों को दैनिक प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रहा है। हर रिटेलर हर महीने 1400 रुपये की कुल राशि कमा सकता है। कंपनी ने कहा कि पिछले वर्ष ऑफलाइन क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। इस वर्ष की शुरुआत 10 लाख व्यापारियों के साथ की गयी और अब यह संख्या केवल छह महीने की अवधि में ही 50 लाख पर पहुंच गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »