28 Mar 2024, 19:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल मैप में शामिल हुआ नया फीचर - बाइकों की स्पीड पर रखेगी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 3:58PM | Updated Date: Jun 20 2019 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज के समय में गूगल मैप हर इंसान की जरूरत बन गई है। कही जाते समय लोग इसका इस्तेमाल करते है। वहीं अब गूगल ने अपने इस नेविगेशन ऐप गूगल मैप्स के ऐंड्रॉयड वर्जन में एक नया फीचर शामिल किया है। इस नए फीचर का नाम स्पीडोमीटर है। यूजर अब इस फीचर का इस्तेमाल गूगल मैप्स ऐप में सेटिंग मेन्यू में जाकर ऑन कर सकते है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले गूगल ने गूगल मैप में स्पीड लिमिट फीचर को पेश किया था। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस फीचर को डेवलप और टेस्ट करने में तरीब दो साल का समय लगाया है इसके बाद ही इसे करीब 40 देशों मे फीचर किया जा सकता है। इन 40 देशों में भारत भी शामिल है।
 
इस गूगल मैप में दिए गए इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को किन रास्तों में कितनी स्पीड से चलना है यह जानकारी देगी। वहीं अगर यूजर ऐप द्वारा दिखाय गया स्पीड लिमिट पार करता है तो यह फीचर अलर्ट करेगी। इससे राइडर को कुछ हद तय आइडिया हो जाएगा कि वह स्पीड लिमिट पार कर रहा है। ऐसा होने से आप ज्यादा स्पीड के कारण ट्रैफिक पुलिस द्वारा कटने वाले चालान से जाएंगे। 
 
आपको यह फीचर अपने गूगल मैप में ऑन करने के बाद स्क्रीन के लेफ्ट साइड के नीचे की तरफ ड्राइविंग स्पीड का सिंबल दिखाई देगा। आप इसपर ड्राइविंग के दौरान नजर बनाए रख सकते है। इस अगर आप स्पीड लिमिट से तेज ड्राइव करते है तो इंडीकेटर का कलर लाल हो जाएगा। हालांकी आपको इसमें ध्यान देना होगा कि यह मोबाइल इंटरनेट पर चलता है ऐसे में रिजस्ट थोड़ा लेट हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »