29 Mar 2024, 16:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत में लॉन्च हुई महिंद्रा थार - बेहतरीन फीचर्स से है लैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 11:42AM | Updated Date: Jun 18 2019 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महिंद्रा भारत में पिछले 70 सालों से व्यापार कर रही है, कंपनी ने 1949 में अपना पहला वाहन निर्मित किया था। इस मौके को और खास बनाने के लिए कंपनी ने महिंद्रा थार 700 को भारत में लॉन्च कर दिया है। थार कंपनी की एक लोकप्रिय एसयूवी जो खासतौर पर ऑफ रोड के लिए जानी जाती है। महिंद्रा थार 700 इस एसयूवी की वर्तमान जनरेशन की आखिरी 700 मॉडल होंगे तथा इसलिए इसमें कई बेहतरीन फीचर्स व उपकरण दिए गये है।
 
महिंद्रा थार 700 को 9.99 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी की सबसे खास बात यह है कि इन 700 यूनिट में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का सिग्नेचर का बैज दिया गया है। यह सब चीजें ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
 
महिंद्रा थार 700 के इन 700 यूनिट को सामान्य मॉडल से बेहतर बनाने के लिए इस ऑफरोड वाहन के एक्सटीरियर व इंटीरियर दोनों में बदलाव किये गए है तथा इसमें नए सेफ्टी फीचर भी जोड़े गए है जो कि अप्रैल 2019 से अनिवार्य कर दिए गए है। बदलाव की बात करें तो महिंद्रा थार 700 में स्टाइलिश 5 स्पोक अलॉय व्हील लगाए गए है, इसके साइड हिस्से व बोनट पर डेकल्स लगाए गए है। साथ ही इसके ग्रिल में ब्लैक रंग तथा फ्रंट बंपर में सिल्वर रंग का प्रयोग किया गया है।
 
महिंद्रा थार 700 के सामने की सीटों में थार लिखा गया है। सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम लगाया गया है। इसकी बुकिंग आज से शुरु कर दिया गया है तथा ग्राहक इसे देश भर के महिंद्रा डीलरशिप स्टोर या ऑनलाइन बुक कर सकते है। महिंद्रा थार 700 की इन 700 यूनिट के साथ ही थार की वर्तमान जनरेशन की आखिरी यूनिट है। वर्तमान मॉडल को अब से बंद कर दिया जाएगा। कंपनी इसके नेक्स्ट जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है जिसे अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है। महिंद्रा थार को 2010 में लॉन्च किया गया था। इसके DI वैरिएंट को बंद कर दिया गया है तथा अक्टूबर में वर्तमान मॉडल को भी बंद कर दिया जाएगा। ग्राहक कंपनी के इस लोकप्रिय ऑफ रोड एसयूवी का इंतज़ार कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »