29 Mar 2024, 20:19:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

TikTok लाया नया फीचर, जानिए क्या है प्लानिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 11:12AM | Updated Date: Jun 18 2019 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टिकटॉक आज के समय में एक काफी मशहूर एप है। हर किसी की जुबान पर बस इसी का ही नाम सुनने को मिलता है। TikTok अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता ही रहता है जिससे की लोगों को फायदा भी हो तथा उनकी प्राइवेसी को लेकर कोई उनके साथ खिलवाड़ न हो। इसी को लेकर टिकटॉक ने नया सेफ्टी फीचर लांच किया है। टिकटॉक (TikTok) ने हाल ही में भारत में यह नया सेफ्टी फीचर 'डिवाइस मैनेजमेंट' लॉन्च किया है।
 
नया फीचर भारत में यूज़र्स को अपने अकाउंट पर पूरा कंट्रोल रखने में मदद करेगा। यूज़र्स अपने अकाउंट की सुरक्षा का बेहतर मैनेजमेंट करने के लिए टिकटॉक ऐप के अंदर ही सेशन को खत्म करने या बाकी डिवाइसेज़ से अपने अकाउंट को हटाने में सक्षम होंगे। कंपनी के मुताबिक, यह सुविधा यूज़र्स के अकाउंट का गलत इस्तेमाल होने से बचाने में मदद करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टिकटॉक लगातार भारत में अपने 20 करोड़ से अधिक यूज़र्स के लिए एक सुरक्षित और सकारात्मक ऐप एक्सपीरिएंस प्रदान करता है।
 
आगे कहा गया है कि इसके जरिए यूज़र्स को अपनी क्रिएटिविटी को प्रदर्शित करने के लिए और बेहतर संभव अनुभव प्रदान करने के लिए सभी जानकारी से लैस किया जाता है, जिसके लिए इन-ऐप टूल और शैक्षिक सामग्री उन्हें प्रदान की जाती है। 'डिवाइस मैनेजमेंट' सुविधा टिकटॉक के 13 सुरक्षा सुविधाओं के मौजूदा सूट के अतिरिक्त है. कंपनी ने दावा किया कि एज गेट, रेस्ट्रिक्ट मोड, स्क्रीन-टाइम मैनेजमेंट, कमेंट फिल्टर और सेफ्टी सेंटर जैसी सुविधाएं यूज़र्स को अपने वीडियो के माध्यम से अपनी क्रिएटिव एक्सप्रेशंस को सुरक्षित रूप से प्रदर्शित करने में मदद कर रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »