23 Apr 2024, 23:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जियो के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी - जल्‍द‍ मिलेगी ये सुविधाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 4:37PM | Updated Date: Jun 11 2019 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आज के ​दौर की दिग्गज टेलीकॉम कंम्पनी रिलायंस जियो एक नए ट्रिपल प्ले प्लान का परीक्षण कर रहा है जो ब्रॉडबैंड, टीवी और लैंडलाइन बिलिंग सेवाओं को एक ही प्लान में संयोजित करेगा। आपको बता दे दें की Reliance Jio ट्रिपल प्ले प्लान विभिन्न सेवाओं के बिलों को एक बिल में जोड़ता है। रिलायंस जिओ ने बताया की वह io GigaFiber FTTH को भी इस ट्रिपल प्ले प्लान में शामिल करेगा।
 
अगर​ रिलायंस जियो इस प्लान को लॉन्च करता है। तो इससे यूजर्स को ब्रॉड़बैंड, टीवी औ लैंडलाइन के लिए अलग-अलग बिल पे नहीं करना पेड़ेगा, इस प्लान में सभी के बिल को एक साथ ही पे करने की सुविधा मिलेगी। रिलायंस जिओ अपने इस प्लान से अपने ग्राहकों पर और मजबूत पकड़ बना लेगा। बताया जा रहा है कि ट्रिपल प्ले योजना वर्तमान में कर्मचारियों और चुनिंदा ग्राहकों को परीक्षण के मकसद से दिया जा रहा है।
 
इन सब के अलावा, रिलायंस जियो अपने ट्रिपल प्ले प्लान के हिस्से के रूप में Jio होम टीवी सब्सक्रिप्शन और Jio ऐप्स तक पहुंच भी शामिल करने की संभावना है। साथ ही JioGigaFiber की योजना 30 दिनों के लिए 100Mbps पर 100GB डेटा देने की संभावना है।
एवं इसके साथ, 40GB के छोटे पैक में विभाजित 1,000GB का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा सकता है। अभी तक, Jio इस नई योजना का परीक्षण कर रहा है। लेकिन यह संभव है कि Jio नियमित JioGigaFiber को शामिल करने की योजना के लिए परीक्षण रन का दायरा बढ़ा सकता है। अब देखना ये है की रिलायंस जिओ का ये प्लान कितना सफल हो पाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »