29 Mar 2024, 05:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Samsung Galaxy A80 जल्द होगा भारत में लॉन्च - जानें फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2019 12:26PM | Updated Date: Jun 3 2019 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सैमसंग ने अप्रैल महीने में भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब बहुत जल्द कंपनी Galaxy A80 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। मई महीने में इसे थाईलैंड में लॉन्च किया गया था। अब इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। लॉन्चिंग से पहले 8 और 9 जून को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलुरू में इसका एक्सक्लूसिव प्रीव्यू रखा जाएगा। दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद में यह कार्यक्रम 8 जून की शाम 6 बजे शुरू होगा, जबकि बेंगलुरू और कोलकाता में 9 जून की शाम 6 बजे प्रीव्यू कार्यक्रम शुरू होगा। 
 
प्रीव्यू कार्यक्रम में कोई भी शामिल हो सकता है, लेकिन उससे पहले सैमसंग मेंबर एप पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत 45 से 50 हजार के बीच हो सकती है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत पॉप-अप रोटेटिंग ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। साथ ही इसका फुल स्क्रीन डिस्प्ले हैं। बता दें, अप्रैल महीन में Samsung Galaxy A70 भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 28990 रुपये है। फोन में 6.7 इंच का फुल HD+Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से लैस इस फोन की मेमोरी 128 जीबी और RAM 6GB है. 32MP+8MP+5MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी बैटरी 4500 mAh की है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »